फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को घेरने की तैयारी में खुद घिर रहे भाजपा पार्षद

Sun, 02 Jun 2013 05:51 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा चुनावी अभियान के तहत दिल्ली के सभी वार्ड में चौपाल और जन शिकायत कैंप तो लगा रही है, लेकिन अपने ही निगम की समस्या से अवगत होकर पार्षद बगलें झांकते दिख रहे हैं। हालांकि, बिजली, पानी और सीवर की समस्या लेकर भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। इस तरह दिल्ली सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार को घेरने के लए जन अदालत कार्यक्रम तो शुरू कर दिया, लेकिन कई मौके पर वह खुद ही घिरे जा रहे हैं। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आयोजित की जा रही सुनवाई में बड़ी संख्या में ऐसे लोग शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, जिन्हें एमसीडी से ही शिकायत है। इतना ही नहीं मौके पर साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण समेत कई अन्य समस्या को लेकर भी लोग खरी-खोटी भी सुना रहे हैं। इलाके के लोगों का यह भी कहना है कि चुनाव आते ही नेता गली-मुहल्लों में दिखने लगते हैं और चुनाव जीतने के बाद उन्हें जनता से कोई मतलब नहीं रह जाता।
संगम विहार वार्ड में आयोजित मेयर सरिता चौधरी की जन अदालत में पहुंचे लोगों का कहना था कि यहां न सड़क हैं और न पानी। इलाके में गंदगी की भी बड़ी समस्या है। वार्ड नंबर-50 रोहिणी में पार्षद शोभा विजेंद्र की जन सुनवाई में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज में सफाई और सड़कों के रखरखाव का मुद्दा जोरशोर से उठा। शिकायत पर शोभा विजेंद्र ने उनकी मांग को सही ठहराया और कहा कि इसके लिए बेहतर तरीका यही होगा कि पार्षद अपने ऐच्छिक विकास फंड से रखरखाव का कार्य कराएं। पार्क में उचित रोशनी नहीं होने की भी शिकायत यहां लोगों ने की। स्ट्रीट लाइट न होने, नाले की सफाई और वहां से सिल्ट को नहीं उठाने की शिकायत भी लोगों ने की।
विज्ञापन

दरियागंज वार्ड में पार्षद सिमी जैन की ओर से आयोजित जनसुनवाई में बिजली-पानी, पार्किंग आदि की समस्या को इलाके के लोगों ने उठाया। इसी तरह पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर पार्क में सरला चौधरी, हेडगेवार पार्क में सुदेशना जाटल की अगुवाई में आयोजित जनसुनवाई के साथ ही अन्य वार्डों में भी इसका आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें