फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कारें मुंबई के व्यवसायी के नाम रजिस्टर्ड

Sun, 02 Jun 2013 05:51 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण भारत की फिल्म अभिनेत्री लीना मारिया पॉल की गिरफ्तारी के मामले में
विज्ञापन

पुलिस को फार्महाउस से जो नौ लग्जरी व महंगी कारें मिली हैं, वे सभी गाड़ियां मुंबई के बड़े व्यवसायी के नाम रजिस्टर्ड हैं। दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में यह खुलासा हुआ है।
सभी लग्जरी कारें सेकेंड हैंड खरीदी गई हैं। एक कार नारायणा के एक व्यक्ति के नाम इसलिए रजिस्टर्ड है क्योंकि कागज व्यवसायी के नाम ट्रांसफर नहीं हो पाए थे। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही इस व्यवसायी के नाम का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस पता लगा रही है कि ये कारें किसने खरीदी थीं। इतना जरूर है कि सभी कारें कैश में खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस गाड़ी पर राज्यसभा का स्टीकर लगा हुआ था, वह फर्जी है। चेन्नई पुलिस को पुलिस वेरीफिकेशन फॉर्म से अभिनेत्री व उनके दोस्त शेखर रेड्डी के बारे में पता चला था। दिल्ली पुलिस ने दोनों का पुलिस वेरीफिकेशन फॉर्म भरवाया था और इस फॉर्म को चेन्नई वेरीफिकेशन के लिए भेज दिया था। चेन्नई पुलिस ने जब आरोपियों को फोटो देखे तो वह शेखर रेड्डी को पहचान गई और दिल्ली आकर फार्महाउस में दबिश दी। चेन्नई पुलिस ने 100 नंबर की कॉल पर लोकल थाना पुलिस की मदद ली थी। बरामद कारें अभी तक असोला स्थित फार्महाउस में जस की तस खड़ी है। दिल्ली पुलिस इन कारों की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें