फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से छह बुकीज दबोचे

Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग मामले में सोमवार को दिल्ली व गोवा पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी। गोवा में दिल्ली पुलिस की निशानदेही पर छह बुकीज दबोचे गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टिंकू मंडी उर्फ अश्विनी अग्रवाल ने इन बुकीज के नाम का खुलासा किया था। पकड़े गए सभी बुकीज मुंबई के रहने वाले हैं। फिक्सिंग मामले के खुलासे के बाद ये गोवा भाग गए थे। गोवा पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के सीपी एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि अश्विनी अग्रवाल ने मुंबई के कुछ बुकीज की जानकारी दी थी। ये मुंबई और जयपुर के होटलों से मिली सीसीटीवी फुटेज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। छानबीन में पुलिस को पता चला कि सभी बुकीज गोवा में छुपे हुए हैं। गोवा पुलिस से सूचना को साझा कर केतन चावड़ा, अमित पापट, रितेश पटेल, परेश असरकोटा, संदीप असरकोटा और निकुंज ललन को दबोच लिया गया। ये अपने सेट के बुकीज से खिलाड़ियों की जानकारियां जुटाकर सट्टा लगवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें