फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के खिलाफ भाजयुमो का हल्ला बोल

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर वे रेसकोर्स तक पहुंच गए। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारी सात रेस कोर्स रोड पर लगे दो बैरिकेड्स तक पार कर गए। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए उन पर आधे घंटे तक वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई, जिसके बाद वे तितर-बितर हुए। रविवार के प्रदर्शन को देखते हुए रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिया गया था। करीब दो घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस दो सौ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर स्थानीय थाने ले गई।
विज्ञापन

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में युवा रविवार सुबह से ही औरंगजेब रोड पर जमा हो गए। कार्यकर्ता मनमोहन सरकार मुर्दाबाद, प्रधानमंत्री शर्म करो, देश पर रहम करो जैसे नारे लिखे तख्तियां पकड़े हुए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन स्थल पर प्रतीकात्मक रूप में यूपीए सरकार के मंत्रियों को जेल में बंद जबकि पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल व पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार को बकरे के रूप में दिखाया गया। इन पर लिखा था, ‘मुझे बलि का बकरा न बनाओ बल्कि सही दोषी को सामने लाओ।’ इस बीच यूपीए सरकार के भ्रष्ट मंत्रियो का पुतला फूंका गया और सरकार के पुतले की अर्थी निकाली गई। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार युवाओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। भ्रष्टाचार में मंत्रियों के संलिप्त होने की पुष्टि हो रही है और सरकार धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर पट्टी बांधे हुए है। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यूपीए सरकार की लूट और छूट की नीति के कारण जन साधारण में बहुत आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें