फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ख्याला इलाके में रविवार दोपहर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने सुभाष नगर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी दिल्ली से फरार होने के फिराक में था। पूछताछ में उसने प्रेमिका से शादी करने में बाधक बनने के कारण पत्नी की हत्या करने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, रघुवीर नगर में रहने वाले धर्मेंद्र ने पत्नी सरिता की हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि आरोपी की इलाके में मोबाइल की दुकान है। उसके तीन बच्चे हैं। यह भी जानकारी मिली कि धर्मेंद्र के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। जिस कारण अक्सर पत्नी से उसकी कहासुनी होती थी। सोमवार सुबह पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर उसकी पत्नी अक्सर उससे और उसकी प्रेमिका से झगड़ा करती थी। इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और रविवार को उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। उसके बाद वह अपने एक परिचित से रुपये लेकर दिल्ली से भागने के फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें