फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस अधिकारियों के खिलाफ समन गृह मंत्रालय को भेजे

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ खेल घोटाले के सिलसिले में नामजद स्विस कंपनी के तीन अधिकारियों के नाम जारी समन सीबीआई ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है ताकि उन्हें तामील कराया जा सके। कॉमनवेल्थ खेल घोटाला 2010 मामले में इन अधिकारियों पर खेल आयोजन समिति सुरेश कलमाड़ी व अन्य आरोपियों के साथ मुकदमा चल रहा है। स्विस कंपनी स्विस टाइमिंग के तीन अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई ने अदालती आदेश के बाद चार्जशीट दायर की थी। सीबीआई ने गृह मंत्रालय को 26 मार्च को भेजे पत्र की कॉपी अदालत में पेश की है। अदालत ने विदेशी अधिकारियों के खिलाफ समन जारी करने के बाद जांच एजेंसी को 28 मार्च तक स्टेटस रिपोर्ट देने के लिए कहा था। गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में एजेंसी ने मुकदमे की संक्षिप्त जानकारी दी है। इस पत्र के साथ स्विस टाइमिंग के महाप्रबंधक क्रिस्टोफे बरथोड, बिक्री प्रबंधक एस. शाइनेस और इवेंट व स्पोर्ट्स सेल्स मैनेजर जे. स्प्री के खिलाफ अदालत से जारी समन संलग्न किए गए हैं। एजेंसी के पत्र में कहा गया है कि समन आरोपियों को भेजे जाने के लिए उनकी तारीख से 30 दिन पहले फेडरल डिपार्टमेंट आफ जस्टिस एंड पुलिस स्विटजरलैंड को सौंपे जाने हैं। कॉमनवेल्थ खेल घोटाले मामले में सुरेश कलमाड़ी समेत 11 आरोपियों पर मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि खेलों के दौरान टाइमिंग, स्कोरिंग व रिजल्ट सिस्टम लगाने के लिए स्विस टाइमिंग को बढ़ी हुई कीमतों पर अवैध रूप से ठेका दिया गया था, जिससे देश को 95 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें