फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज-मस्ती के साथ शास्त्रीय संगीत की जुगलबंदी

Sun, 03 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हर तरफ मौज-मस्ती, तबले की थाप और शास्त्रीय संगीत के राग। एक से बढ़कर एक प्रतियोगिताएं और अपनी प्रतिभा साबित करने का जुनून। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसजीजीएससीसी) के एनुअल फेस्ट इमेंस-2013 में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। फेस्ट के आखिरी दिन धूम-धड़ाके के बीच शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

एसजीजीएससीसी के फेस्ट के दूसरे दिन कॉलेज की म्युजिक सोसायटी सुरवीन ने ईस्टर्न ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन किया। सोसायटी के अध्यक्ष सत्यम अभिज्ञान ने बताया कि समूह प्रस्तुति में चार कॉलेजों की टीमों के साथ ही सुरवीन ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में गार्गी कॉलेज की म्युजिक सोसायटी समरांजनि के स्टूडेंट्स ने जसरंगी जुगलबंदी प्रस्तुत की, जिसे काफी सराहा गया। लेडी श्रीराम कॉलेज की म्युजिक सोसायटी ध्वनि की प्रस्तुति के बाद हंसराज कॉलेज की टीम स्वरांजलि ने रूपक राग में गणेश वंदना पेश की। वहीं, आईपी कॉलेज की सोसायटी अलाप ने राग कलावती में चतुरंगी पेश की। प्रतियोगिता में आखिरी प्रस्तुति के रूप में सुवरीन के सदस्यों ने मिया मल्हार पर बंदिश और तराना प्रस्तुत किया। बंदिश और तराना की प्रस्तुति में कमाल का तालमेल देखने को मिला। प्रस्तुतियों को शास्त्रीय संगीत जगत में जाने-माने नाम अनिरुद्ध पांडे ने जज किया। इसमें गार्गी कॉलेज की टीम विजेता जबकि सुरवीन म्युजिक सोसायटी दूसरे नंबर पर रही। तीसरा स्थान हंसराज कॉलेज की टीम ने हासिल किया।
इसके बाद सोलो गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें मिरांडा हाउस की छात्राओं ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि तीसरे स्थान पर एलएसआर कॉलेज रहा। उधर, फेस्ट के दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें