फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद ललित कला अकादमी के चुनाव स्थगित

Sun, 03 Mar 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ललित कला अकादमी की साधारण सभा के अप्रैल में प्रस्तावित चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। देश भर के कलाकारों और पूर्व साधारण सभा के सदस्य कलाकारों के भारी विरोध के कारण इसे स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

अकादमी के नव नियुक्त अध्यक्ष कल्याण कुमार चक्रवर्ती ने कलाकारों के विरोध को देखते हुए चुनाव की वर्तमान प्रक्रिया का परीक्षण कराया। परीक्षण में उन्होंने पाया कि चुनाव को अवैध ढंग से कराया जा रहा था। गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने संस्कृति मंत्रालय को आदेश दिया था कि वह तत्काल एक समिति का गठन कर अकादमी के संविधान को तर्कसंगत और पारदर्शी बनाए। इसी पर संवैधानिक संशोधनों को कृष्ण खन्ना की समिति ने सुझाया था, जिसे 19 दिसंबर 2011 को अकादमी की साधारण सभा की बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष अशोक वाजपेयी की अध्यक्षता में पारित कराया गया था। पारित करने के बाद इसे मंत्रालय को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मंत्रालय ने अब तक नहीं दी है।
प्रोग्रेसिव स्कल्पचर्स फोरम की ओर से कहा गया कि संशोधनों के चलते अकादमी की चुनाव प्रक्रिया में भी काफी परिवर्तन हुआ और गलत तरीके से चुनाव की घोषणा कर दी गई। जिस संशोधित मसौदे को पारित किया गया, उसमें साधारण सभा के सदस्यों की संख्या 15 से बढ़ाकर 25 करने के साथ-साथ राज्यवार सदस्यों के नामांकन की व्यवस्था भी बदली गई है।
विज्ञापन

चुनाव स्थगित होने की घोषणा पर कलाकारों ने खुशी जताई है। प्रोग्रेसिव स्कल्पचर्स फोरम के अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने जारी बयान में कहा कि अकादमी के अध्यक्ष कल्याण कुमार चक्रवर्ती ने कलाकारों के चौतरफा विरोध को देखते हुए यह कदम उठाया है। चुनाव स्थगन की घोषणा से पूरे देश की कला बिरादरी में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें