फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीयू में एमबीए दाखिले की आखिरी दौड़

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से दो वर्षीय फुलटाइम एमबीए में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, तो आखिरी दौड़ में शामिल होने को तैयार रहें। मैनेजमेंट प्रोग्राम के बैच 2013-15 में दाखिले के लिए आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। दाखिला कैट नतीजों में मिली पर्सेंटाइल और इंटरव्यू के आधार पर होगा। डीटीयू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रमुख प्रो. एसके गर्ग के अनुसार, एमबीए में दाखिले की दौड़ आखिरी पड़ाव पर है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन पत्र नहीं भेजा है, वे डीटीयू की वेबसाइट www.dce.edu Øæ dtuadmissions.nic.in में जाकर फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट में जाकर छात्रों को एमबीए-2013 दाखिले पर क्लिक करना होगा। उसके बाद मैनेजमेंट दाखिले का ब्राउसर और फार्म सामने आ जाएगा। ब्राउसर में दाखिले से संबंधित सभी जानकारियां मिलेंगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय का किन कंपनियों के साथ करार है, इसकी भी जानकारी मिलेगी। फार्म भरने के बाद छात्रों को एक हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भरना होगा, जोकि डीटीयू रजिस्ट्रार के नाम पर बनेगा। एमबीए में वही छात्र दाखिला ले सकते हैं, जिन्होंने बीई या बीटेक इंजीनियरिंंग की डिग्री में 60 फीसदी अंक हासिल किए होंगे। इसके अलावा फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रानिक साइंस, एन्वायरमेंटल साइंस, ऑपरेशनल रिसर्च, इंफोरमेशन साइंस और कॉमर्स या इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रो. गर्ग के अनुसार, यदि कोई छात्र सभी मापदंडों को पास करता है तो उसका नाम समूह चर्चा और साक्षात्कार के लिए छांटा जाएगा। समूह चर्चा और साक्षात्कार के आधार पर आगे सीट मिलेगी। पांच मार्च को पहली चयनित सूची जारी होने के बाद समूह चर्चा और साक्षात्कार प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी। चार अप्रैल को पहली चयनित और वेटिंग सूची जारी होने बाद 16 अप्रैल तक चयनित छात्रों को फीस जमा करनी होगी। दूसरी वेटिंग लिस्ट 22 अप्रैल को जारी होने के बाद 29 अप्रैल तक उन्हें फीस जमा करनी होगी। यदि कोई सीट खाली रह जाती है तो 16 से 31 जुलाई के बीच उसे भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें