फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादों ने इंस्पेक्टर और सिपाही को पीटा

Wed, 23 Jan 2013 05:30 AM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में शोर मचाने से मना करने पर कार सवार चार युवकों ने
विज्ञापन

सिपाही और इंस्पेक्टर को जमकर पीट दिया। इससे भी जब मन नहीं भरा तो जाते-जाते पुलिस की जिप्सी में टक्कर मार दी और शीशे को तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान गांधीनगर निवासी राहुल कुमार (21) और सेक्टर -37, नोएडा निवासी संजय (25) के रूप में हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि संजय पढ़ाई करता है, जबकि राहुल पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक विजेंद्र सिंह (23) मुखर्जी नगर थाने में सिपाही हैं। 20 जनवरी की देर रात करीब सवा तीन बजे वह इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के साथ गश्त पर था। बत्रा सिनेमा से हकीकत नगर की ओर आने के दौरान सेवा कुटीर के पास उन्होेंनेहोंडा सिटी और होंडा अकॉर्ड कार देखी, जिस पर सवार चार युवक शोर कर रहे थे। सभी युवक एक दुकान के शटर पर हाथ मारकर सिगरेट देने के लिए कह रहे थे। जब विजेंद्र उनके पास पहुंच कर शोर शराबा करने का कारण पूछा, तो शराब के नशे में धुत्त रईसजादों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी। यह देख इंस्पेक्टर धमेंद्र ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, तो युवकों ने उससे भी हाथापाई कर दी। युवकों ने अपनी पहुंच का हवाला देते हुए दोनों को धमकाया। आरोप है कि होंडा सिटी में सवार राहुल और संजय (25) ने पुलिस की जिप्सी को टक्कर मारी और संजय ने उसका शीशा तोड़ दिया। इसके बाद युवकों ने अलग-अलग दिशा में कार को भगाना शुरू कर दिया। विजेंद्र और धर्मेंद्र ने होंडा सिटी का पीछा किया और टीबी अस्पताल के पास दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, शराब पीकर शांति भंग करने का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें