नई दिल्ली। चलती बस में छात्रा से हुए गैंग रेप के बाद परिवहन मंत्री ने नए रूट शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डीटीसी दिल्ली में अब 19 नए रूट पर रात्रि बस सेवा की सुविधा देगी। इन रूटों पर बस रात्रि 11 से सुबह चार बजे तक चलेगी। दिन में डीटीसी की बस सुबह चार से रात 11 बजे तक सामान्य रूप से चलती है। इस प्रकार कुल मिलाकर अब 26 रूट पर यात्रियों को रात्रि बस सेवा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा सोमवार से शुरू हो गई है।
रूट नंबर 0205 न्यू सीमापुरी से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन चलेगा। जिसमें हर 37 मिनट पर बस मिलेगी। बस नंद नगरी, बाबरपुर एक्सटेंशन, सीलमपुर, आईएसबीटी कश्मीरी गेट से मोरी गेट होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रूट नंबर 0118 मयूर विहार फेस तीन से मोरी गेट के बीच हर 45 मिनट पर चलेगी। बस कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, मदर डेरी, विकास मार्ग, दिल्ली गेट से होते मोरी गेट पहुंचेगी। रूट नंबर 0261 नंबर पर हर 45 मिनट में बस मिलेगी। नंद नगरी से सराय काले खां के बीच चलने वाले इस रूट से भजनपुरा, बीआर हॉस्पिटल, आईएसबीटी, आईटीओ से भी यात्रियों को सुविधा देगा।
रूट नंबर 0419 में हर 37 मिनट के बाद अंबेडकर नगर टर्मिनल से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच बस चलेगी। इसे बीआरटी कॉरिडोर रोड, पंत नगर, सुंदर नगर, दिल्ली गेट व लाल किले को जोड़ा जाएगा। रूट नंबर 0502 महरौली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच 45 मिनट पर बस मिलेगी, जो आईआईटी गेट, सफदरजंग अस्पताल, पृथ्वीराज रोड, इंडिया गेट, सुप्रीम कोर्ट और लाल किले से होकर गुजरेगी। रूट नंबर 0604 छतरपुर मेट्रो स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो तक चलेगा। जिसमें 45 मिनट पर बस मिलेगी, यह रूट वसंत कुंज, वीवी डिपो, एसएफ मंदिर, मोती बाग, तीनमूर्ति, और कृषि भवन को जोड़ेगा।
रूट नंबर 0729 कापसहेड़ा बार्डर से मोरी गेट टर्मिनल के बीच हर 50 मिनट पर बस चलेगी। बस महिपालपुर, धौलाकुआं, आएलएल हॉस्पिटल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो, लाल किले से होकर गुजरेगी। रूट संख्या 0753 उत्तम नगर से मोरी गेट टर्मिनल के बीच हर 50 मिनट पर बस चलेगी, जो जनकपुरी, मायापुरी, नारायण विहार, पश्चिम पटेल नगर, साधु वासवानी मार्ग, पीएस पहाड़गंज, अजमेरी गेट और लाल किले से गुजरेगी। रूट संख्या 0901 मंगोलपुरी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के बीच हर 48 मिनट के बाद बस चलेगी। बस मंगोलपुरी स्कूल, रोहिणी, मधुबन चौक, आजादपुर, जीटीबी, आईएसबीटी और दिल्ली गेट से होकर गुजरेगी।
रूट संख्या 0926 टीकरी बार्डर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच हर 50 मिनट पर बस चलेगी। इस रूट पर बस नांगलोई जेजे कालोनी, पंजाबी बाग, सराय रोहिला, जीजीएस मार्ग, आईएसबीटी, मोरी गेट से होकर गुजरेगी। रूट संख्या तीव्र मुद्रिका सर्विस (टीएमएस प्लस) पंजाबी बाग से पंजाबी बाग के बीच हर 40 मिनट पर चलेगी। बस राजा गार्डन, नारायणा गांव, मोती बाग, एम्स, महारानी बाग, सराय काले खां, आईएसबीटी, आईटीओ, रिंग रोड, आईएसबीटी, जीटीबी नगर, अशोक नगर एक्सेटशन इलाकों को जोड़ेगी।
रूट संख्या तीव्र मुद्रिका सर्विस (टीएमएस माइनेस) वजीरपुर से वजीरपुर के बीच हर 40 मिनट पर चलेगी, जो कि वजीरपुर, आजादपुर, कश्मीरी गेट आईएसबीटी, सराय काले खां आईएसबीटी, लाजपत नगर, एम्स, धौलाकुआं, राजा गार्डन के इलाकों को जोड़ेंगी। रूट संख्या ओएमएस प्लस उत्तम नगर से आनंद विहार आईएसबीटी के बीच हर 50 मिनट पर चलेगी, जो पीरागढ़ी, मधुबन चौक, जीटीके बाईपास, बुराड़ी एक्सटेंशन, वजीराबाद रोड, गगन सिनेमा व शाहदरा बार्डर से होकर गुजरेगी। रूट संख्या ओजीएल-23 आनंद विहार आईएसबीटी से आईएसबीटी महाराणा प्रताप बस टर्मिनल के बीच हर 12 मिनट पर बस चलेगी। इस दौरान बस आनंद विहार आईएसबीटी, जगतपुरी ए ब्लॉक, स्वर्ण सिनेमा, सीलमपुर से होकर गुजरेगी।
रूट संख्या 0740 उत्तम नगर से आनंद विहार आईएसबीटी के बीच हर 40 मिनट पर बस चलेगी, जोकि जनकपुरी, लाजवंत गार्डन, शास्त्री बाजार, धौलाकुंआ, केंद्रीय टर्मिनल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईटीओ, मदर डेरी से हसनपुर डिपो से होकर जाएगी। रूट संख्या एयरपोर्ट एक्सप्रेेस आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल तीन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच 11.10 व 12.05 मिनट पर चलेगी और आएगी, जोकि एयरो सिटी मेट्रो स्टेशन, आईजीआई एयरपोर्ट, डोमेस्टिक एयरपोर्ट, धौलाकुंआ, रिगल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो व लाल किले से होकर गुजरेगी।
रूट संख्या 012 आईएसबीटी कश्मीरी गेट से बबाना जेजे कालोनी के बीच 11.10 व 12.05 पर चलेगी। जो मोरी गेट, दिल्ली गेट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, करोल बाग, कलॉक टाबर, वजीरपुर जेजे कालोनी, अशोक विहार एक्सटेंशन, जंहागीरपुरी एक्सटेंशन, बदली रेलवे स्टेशन, शाहबाद डेरी, बरवाला से बबाना होकर जाएगी। रूट संख्या 044 कश्मीरी गेट से ओखला एयरफोर्स एंक्लेव के बीच 11.30 व 12.10 पर बस चलेगी। बस दिल्ली गेट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, सुंदर नगर, गोल्फ क्लब, आश्रम से होकर ओखला जाएगी। रूट संख्या 094 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुल्तानपुरी के बीच हर 120 मिनट पर चलेगी, जोकि लाल किला, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट आईएसबीटी, जीटीबी नगर, अशोक विहार एक्सटेंशन, रोहिणी सेक्टर 7-8 व बी कार्नर, अंवतिका, एस ब्लॉक मंगोलपुरी तक चलेगा।