फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी एक्सचेंजर से 30 लाख रुपये लूटे

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके में 11 नवंबर को मनी एक्सचेंजर राजेश कुमार से 15 लाख रुपये लूटने की गुत्थी को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई है कि बदमाशों ने शुक्रवार की रात हौजखास इलाके में एक और मनी एक्सचेंजर को लूट लिया। बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर मनी एक्सचेंजर से 30 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सिर में हेलमेट मारकर घायल कर दिया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बदमाशों ने लूट की इस वारदात को सिर्फ तीन मिनट में अंजाम दे दिया। साउथ एक्स पार्ट-दो के बी ब्लॉक में रहने वाले कमलचंद डेका की यहां दुकान है। हर रोज की तरह वह रात करीब साढ़े दस बजे कार्यालय बंद करवा कर अपनी होंडा स्कॉडा से घर जा रहे थे। उन्होंने नौकर से नोटों से भरे बैग को गाड़ी में रखने को कहा। गाड़ी के पास आकर वह फोन पर बात कर रहे थे। हेल्मेट पहने तीन बदमाश वहां आए। बदमाशों ने कार की चाबी मांगी। पिस्टल देखकर वह डर गए और चाबी छिपाने लगे। इस दौरान एक बदमाश ने हेल्मेट उनके सिर में मारकर उन्हें घायल कर दिया। वारदात को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई तो बदमाशों ने हवा में फायरिंग कर दी। दूसरे बदमाश ने कार का शीशा तोड़कर नोटों से भरा बैग निकाल लिया और फरार हो गए। लूट की ये वारदात पास में स्थित चार्टड एकाउंटेंट के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें