फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पंजाब यूनिवर्सिटी के रिटायर प्रोफेसर से उनके पोते को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पूछताछ में पता चला कि आरोपी भारत की यूनिवर्सिटी समेत यूरोप, न्यूजीलैंड और सिंगापुर में दाखिला दिलाने का झांसा देकर लोगोें सेे 15 से 45 लाख रुपये ऐंठता था। अपराध शाखा उपायुक्त एसबीएस त्यागी के अनुसार गांव बरवाली कलां, फतेहगढ़ (पंजाब) निवासी प्रेम सिंह सेखोन पंजाब यूनिवर्सिटी से रिटायर प्रोफेसर हैं। उन्होंने 9 नवंबर को अपराध शाखा को दी शिकायत में बताया था कि एडमिशन गाइडेंस एजेंसी चलाने वाले पीयूष भारत सैनी ने उनके पोते को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम उनसे 15 लाख रुपये की ठगी की। मामले की तफ्तीश के बाद पीयूष को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि रुड़की, हरिद्वार निवासी पीयूष वर्ष 1993 में दिल्ली आया था। वर्ष 1994 में उसने दिशा एजुकेशन नाम से एडमिशन गाइडेंस सेंटर सफदरजंग एन्क्लेव में खोला और देश-विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने लगा। सबसे पहले उसे सरोजिनी नगर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। कई बार जेल जाने के बाद भी उसने ठगी का धंधा बंद नहीं किया। पीयूष समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर अपना शिकार तलाशता था।
विज्ञापन

इन यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने का देता था भरोसा
न्यूजीलैंड का वेलिंगटन हाई स्कूल, न्यूजीलैंड स्कूल ऑफ ट्रेवल एंड टूरिज्म, आईसीएल बिजनेस कॉलेज, आईडेंज कॉलेज कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑप्ऊ फ्रेसर, स्विटजरलैंड की यूरोपियन यूनिवर्सिटी, स्पेन की मरवेल्ला यूनिवर्सिटी, यूके का लंदन स्कूल ऑफ बिजनेस और यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, सिंगापुर की नेंयंग कालेज, यूनिवर्सिटी कनाडा वेस्ट, आयरलैंड की कूर्क इंटरनेशनल कॉलेज आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें