फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के बाद फेसबुक पर छाया कसाब

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुंबई हमले में अजमल कसाब को पुणे के यरवदा जेल में फांसी दे दी गई। बुधवार को यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स चाहे वह फेसबुक हो या ट्विटर, सभी पर सिर्फ कसाब की ही चर्चा रही। कसाब का सोशल नेटवर्किंग साइट्स के साथ पुराना रिश्ता रहा है। चाहे वह कसाब को जेल में मिल रही करोड़ों की सुरक्षा के बारे में हो, जेल में उसे बिरयानी खिलाए जाने की बात हो या फिर अक्तूबर में कसाब के डेंगू से पीड़ित होने की खबर हो। वह इन साइट्स पर हमेशा चर्चा में रहा। वहीं असीम त्रिवेदी को राष्ट्रीय चिह्न के साथ कसाब का कार्टून बनाने के लिए उन्हें जेल जाना पड़ा था। बुधवार को कसाब को फांसी दिए जाने की खबर आते ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स के कार्टूनिस्ट, ग्राफिक्स डिजायनर सक्रिय हो गए। देखते ही देखते फेसबुक वॉल पर कसाब के कार्टूनों के अलावा ग्राफिक्स दिखाई देने लगे। ट्विटर हो या फेसबुक, लोगों ने एक दूसरे को कसाब के फांसी दिए जाने की बधाई दी। सुबह-सुबह गुड मॉर्निंग के मैसेज भी कसाब का जिक्र किया जा रहा था। बधाई देने के साथ ऐसे भी लोग थे, जो कि कसाब की डेंगू की बीमारी का जिक्र कर रहे थे। यही नहीं जेल में बिरयानी खिलाए जाने का भी जिक्र हुआ। ऐसे लोग भी थे जो कि अभी तक फांसी न दिए जाने पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते नजर आए। कसाब को लेकर बनाए गए एसएमएच भी सभी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर हिट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें