फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल चलाने में असमर्थ पोंटी के पास था लाइसेंस

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रियल एस्टेट व शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा हथियार चलाने में असमर्थ थे। इसके बावजूद वह पिस्टल रखते थे। सवाल उठता है कि आखिर पोंटी चड्ढा को लाइसेंस किस आधार पर मिल गया। पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने बताया कि अशक्त या फिर हथियार चलाने में असमर्थ व्यक्ति को लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। उन्होंने बताया कि पोंटी ने यूपी से पिस्टल का लाइसेंस लिया हुआ था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोंटी ने .30 पिस्टल का लाइसेंस लिया हुआ था। महरौली थाना पुलिस ने इस बाबत लाइसेंसिंग ब्रांच से रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों से पता चला है कि लाइसेंसिंग ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी पोंटी को लाइसेंस मामले की रिपोर्ट खुद तैयार कर रहे हैं। हालांकि लाइसेंसिंग ब्रांच हथियारों का लाइसेंस देने से पहले डॉक्टर की रिपोर्ट देखती है। पोंटी के कुछ करीबियों ने बताया कि पोंटी के एक हाथ का पंजा नहीं था और दूसरे हाथ के पंजे की एक अंगुली और अंगूठा नहीं था। दूसरी तरफ महरौली थाना पुलिस को पोंटी के पिस्टल के लाइसेंस की प्रति मिल गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने खुलासा किया है कि हरदीप ने भी दो पिस्टल का लाइसेंस ले रखा था। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जांच के आदेश दे दिए हैं कि पोंटी चड्ढा को लाइसेंस कैसे मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें