फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों के पास शाम को थम गया पहिया

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। छठ पूजा के श्रद्धालुओं और ऑफिस से घर जाने वालों की भीड़ से सोमवार की शाम को राजधानी की रफ्तार थम गई। सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। बड़ी संख्या में वाहन और भीड़ से यमुना के घाटों से जुड़े सभी प्रमुख रूट पर जाम लग गया। हालत यह हुई एक किलोमीटर का सफर तय करने में करीब एक घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा जाम यमुनापार से आईटीओ को जोड़ने वाली आईटीओ पुल पर लगा। इसकी वजह से आईटीओ व पीछे कनॉट प्लेस तक वाहनों की लाइन लग गई। इसके चलते इससे जुड़ने वाली सभी सड़कों पर वाहन जाम में फंस गए। यही हाल पुश्ता रोड और वजीराबाद रोड पर भी रहा। वजीराबाद पुल के पास भी घाट होने से वहां भी वाहनों की लाइन लग गई। ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही वाहनों को खजूरी चौक से पुश्ता रोड पर डायवर्ट कर दिया था। इसके बावजूद वजीराबाद रोड पर लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। आईटीओ पर जाम लगने से रिंग रोड पर भी लोगों को परेशान होना पड़ा। कुदेसिया घाट पर छठ पूजा के आयोजन से वहां भी वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। यमुनापार में कोंडली नहर पर कई घाट बनाए गए थे। इसके चलते वहां देर शाम तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें