फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के आगे कूद बुजुर्ग ने दी जान

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार दोपहर एक बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने कूदकर जान दे दी। सुसाइट नोट में बुजुर्ग ने अपने दो बेटों व भाई पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। राजौरी गार्डन मेट्रो पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान देवी चरण (72) के रूप में हुई। मेट्रो से मिली फुटेज से भी यह स्पष्ट हुआ है कि बुजुर्ग ने खुदकुशी की है। पुलिस के मुताबिक, पलवल के अहलावल गांव निवासी देवी चरण वर्ष 2000 में दिल्ली सरकार के कर्मचारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से वह ज्यादातर गांव में ही रहते थे। उनके दो बेटे पटेल नगर में रहते हैं, जिनके पास वह कभी-कभी आते थे। त्योहार के चलते देवी चरण कुछ दिन पहले दिल्ली आए थे। वह रविवार दोपहर करीब एक बजे पटेल नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचे और कुछ देर तक वहां टहलने के बाद द्वारका से राजीव चौक की ओर जा रही मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। पुलिस ने उन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के कपड़ों से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उन्होंने दो बेटों और भाई पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने चार लाख रुपये की जमीन पर कब्जा किए जाने से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही। पुलिस बुजुर्ग के बेटों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें