फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लाख की कोकीन के साथ विदेशी धरा

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पुलिस की अपराध शाखा ने कोकीन की तस्करी के आरोप में नाइजीरियाई ओकेचुक्यू (29) को गिरफ्तार कर 60 ग्राम कोकीन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 60 लाख आंकी गई है। शाखा के पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी के अनुसार, एक सूचना पर पुलिस ने शामनाथ मार्ग से ओकेचुक्यू को दबोच लिया। उसने बताया कि वह भारत में कपड़े का व्यवसाय करने आया। मुंबई में शुरुआती दौर में ही उसे व्यवसाय में काफी नुकसान हो गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात ड्रग्स तस्करी करने वाले नाइजीरियाई बुजो से हुई। एक सप्ताह पहले बुजो के बुलाने पर महावीर इन्कलेव में रहने लगा। वह बुजो के दिए खेप को उसके ग्राहकों तक पहुंचाने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें