फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से 22 लाख लूटे

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने रविवार सुबह एक कपड़ा व्यवसायी से 22 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पहले अपनी बाइक में कार से टक्कर मारने बात कहकर झगड़ा किया और बाद में उसका बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एल ब्लॉक ,लाजपत नगर पार्ट दो निवासी राजेश कुमार की सेंट्रल मार्केट में कपड़े की दुकान है। इसके अलावा प्रथम मंजिल पर वह फॉरेन मनी एक्सचेंज का काम भी करता है। रविवार सुबह वह 8 लाख रुपये और 14 लाख की विदेशी करेंसी लेकर दुकान के लिए रवाना हुआ। वह कार से जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचा। बाइक सवार दो लोगों ने अपनी बाइक कार से भिड़ा दी। उसके बाद दोनों बाइक में टक्कर मारने की बात कहकर राजेश से झगड़ने लगे। एक बदमाश ने राजेश का बैग छीन लिया और बाइक पर सवार होकर साथी संग भागने लगा। व्यवसायी ने उसे पकड़कर गिरा लिया। यह देख बाइक चला रहे उसके साथी ने व्यवसायी के आंख में मिर्च डाल दी और हवाई फायरिंग कर जंगपुरा की ओर भाग निकला। राजेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
कैशियर से 23 लाख की लूट
नई दिल्ली। बाराखंभा रोड इलाके में सुरक्षा के बावजूद बाइक सवार बदमाशों नेशराब विक्रेता के कैशियर से 23 लाख रुपये लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उत्तम जीत सिंह का चंडीगढ़ में शराब का कारोबार है। वह दिल्ली में कई शराब विक्रेताओं को शराब आपूर्ति करता है। सचिन शर्मा उत्तम जीत सिंह के यहां बतौर कैशियर तीन साल से काम करता है। बृहस्पतिवार को सचिन बाइक लेकर चांदनी चौक गया था। यहां स वह शराब विक्रेता से 23 लाख रुपये लेकर गुड़गांव जा रहा था। बाराखंभा इलाके के हैली रोड के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। दोनों ने सचिन को पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद सचिन ने बैग बाइक सवार युवकों को सौंप दिया। सचिन ने इस बाबत बाराखंभा थाने में शिकायत की। पुलिस झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
-
घर का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी
नई दिल्ली। आनंद विहार इलाके में व्यवसायी के घर का ताला तोड़कर बदमाश करीब 20 लाख रुपये के जेवरात, 52 हजार रुपये और अन्य सामान ले गए। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 385, एजीसीआर एन्क्लेव निवासी विजय सिंह का अपना व्यवसाय है। शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे परिजन दिवाली की खरीदारी करने गए थे। शाम करीब 4.30 बजे लौटने पर उन्हें घर में चोरी का पता चला। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें