फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्बोपिक्टस चिकनगुनिया को भी दे रहा है बढ़ावा

Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में पाया गया एल्बोपिक्टस नामक मच्छर डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया को भी बढ़ावा दे रहा है। यह खुले इलाकों में निवास करता है, फिलहाल ग्रामीण इलाके में सक्रिय है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डेंगू को बढ़ावा देने वाले एडीज मच्छर की प्रजाति के तौर एल्बोपिक्टस मच्छर पाया है। निगम उसकी गतिविधियों पर निरंतर नजर रखे हुए है। इसके काटने से डेंगू के अलावा चिकनगुनिया भी हो सकता है। इससे पहले विपक्षी नेता मुकेश गोयल ने डेंगू के बढ़ रहे प्रकोप का मामला उठाते हुए कहा कि लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे है और अधिकारी हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी डेंगू के प्रकोप की वास्तविक स्थिति नहीं बता रहे हैं। समिति अध्यक्ष योगेंद्र चंदोलिया ने अधिकारियों को निर्देश कि वे कार्य में कोई कोताही नहीं बरते।
विज्ञापन

---
डेंगू के 39 नए मरीजों की पुष्टि
नई दिल्ली। बुधवार को डेंगू के 39 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। डेंगू मरीजों की कुल संख्या 1288 पहुंच गई है। जिसमें से 1277 दिल्ली के और 11 मरीज बाहरी राज्यों के हैं। सबसे अधिक मामले दक्षिण दिल्ली में 482, उत्तरी दिल्ली में 431 और पूर्वी दिल्ली में 317 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें