फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षरधाम में सौर ऊर्जा से बनेगा खाना

Tue, 06 Nov 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी के मशहूर स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर का खाना सौर्य ऊर्जा से तैयार होगा। सौ-दो सौ नहीं, रोजाना चार हजार लोगों की रसोई पकेगी। मंदिर परिसर में दरअसल अरुण-100 नामक सौर उपकरण लगाया गया है। इससे मंदिर में खाने-पीने की जरूरत सूरज की रोशनी से पूरी हो जाएगी। सिस्टम ने काम करना शुरू भी कर दिया है। इस सिस्टम को सोलर नामक कंपनी ने लगाया है। कंपनी के प्रतिनिधि अशोक भट्टेवारा के मुताबिक तकनीक पूरी तरह प्रदूषणमुक्त है। इससे मिलने वाली ऊर्जा से चावल, सब्जियां, दाल जैसे सभी प्रकार के व्यंजन पकाए जा सकते हैं। इससे मिलने वाली ऊर्जा 3,500-4,000 लोगोें का खाना पकाने के लिये पर्याप्त होगी।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा उपकरण
अरुण-100 नामक उपकरण में 169 व 104 वर्ग मीटर का रिफ्लेक्टर लगा है। सेंसर से इसकी डिस्क हमेशा सूर्य की दिशा में होगी। लिहाजा सूर्य की गर्मी का 99.5 फीसदी हिस्सा ऊर्जा में तब्दील किया जा सकेगा। उपकरण की क्षमता 68 किलोवाट रोजाना है। बगैर हानिकारक गैसों का उत्सर्जन किए इससे खाना पकाया जा सकता है। इसकी लागत करीब 20 लाख रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें