नई दिल्ली। ट्रेन में बिना कारण चेन पुल करने वालों की अब खैर नहीं है। उत्तर रेलवे इन दिनों विशेष अभियान चला रहा है। अभियान के तहत आरपीएफ की टीम ने इस अभियान के तहत 107 यात्रियों को पकड़ा है।
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन में चेन पुलिंग की सुविधा आपात स्थिति के लिए होती है। ताकि यात्री जब परेशानी में हो तो ट्रेन को रोक सके। लेकिन अक्सर कई यात्री स्टेशन से पहले ही ट्रेन को रोकने का प्रयास करते हैं। वे चेन पुलिंग कर अपने घरों के पास ही उतरने की तरकीब लगाते हैं। इससे न सिर्फ बाकी यात्रियों को परेशानी होती है, बल्कि पीछे से आ रही ट्रेनों को भी परेशान होना पड़ता है। त्योहारों के समय में यह समस्या और बढ़ जाती है।