फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी में ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू

Sat, 13 Oct 2012 12:00 PM IST
New Delhi
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली के दूसरे ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय की शुरूआत रोहिणी में की। इससे पहले हौजखास में जुलाई में पहला ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे लोगों को बिचौलियों से राहत मिलेगी। वह समय लेकर रजिस्ट्री करा पाएंगे। कार्यालय के निर्माण में तीन करोड़ की लागत आई है, जिसे ढाई महीने में पूरा किया गया है। इस मौके पर मंडलायुक्त धर्मपाल ने बताया कि साल के अंत तक पांच और ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोले जाएंगे। इस कार्यालय से रोहिणी सब डिविजन के अलावा कंझावला इलाके के अधिकांश हिस्से की रजिस्ट्री की जाएगी। दिसंबर तक गीता कॉलोनी, नंद नगरी, जनकपुरी, नरेला और कापसहेड़ा में यह कार्यालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें