नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि अगले पांच वर्ष में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में जबरदस्त सुधार होगा। देश के छह राज्यों में एम्स खुलने से दिल्ली के एम्स से न सिर्फ मरीजों का बोझ घटेगा, बल्कि यह रेफरल मेडिकल इंस्टीट्यूट बन जाएगा। एम्स के 57वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के अलावा नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर रॉबर्ट हृूबर, एम्स निदेशक आरसी डेका के अलावा कई अन्य चिकित्सक और मेडिकल छात्र के अलावा कर्मचारी मौजूद थे। समारोह में 52 विभागों की ओर से अलग-अलग विषयों पर 180 पोस्टर प्रदर्शित किए गए। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इंटेरेक्टिव सेशन का भी आयोजन किया गया। 60 रेजिडेंट डॉक्टरों ने लोगों के सवालों के जवाब दिए। स्ट्रेस, लाइफ स्टाइल से जुड़े विषयों पर भी सवाल-जवाब हुृए। इस मौके पर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।