फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में 433 नए मरीज

Fri, 04 Oct 2013 01:23 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में तीन-चार दिन पहले हुई बारिश का असर दिखा और तीन दिनों में ही डेंगू के 433 नए मामले सामने आ गए।
विज्ञापन


यह सरकारी आंकड़ा है, वास्तविक संख्या इससे कहीं ज्यादा होगी। इस दौरान रोहिणी जोन से ज्यादा मरीजों की संख्या शाहदरा दक्षिण जोन में दर्ज की गई।

अभी तक रोहिणी जोन में सबसे अधिक डेंगू मरीजों की पुष्टि हो रही थी। कुल डेंगू मरीजों की संख्या 2557 तक पहुंच गई है। एमसीडी के अनुसार अभी तक डेंगू से तीन मौत हुई हैं।

दिल्ली नगर निगम की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक उत्तरी एमसीडी में 1205, दक्षिण एमसीडी में 653 और पूर्वी एमसीडी में 565 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में 54, दिल्ली कैंट में आठ, रेलवे में सात, उत्तर प्रदेश से 14, हरियाणा से चार, अन्य दूसरे राज्यों से 17 और 30 ऐसे मरीज हैं जिनकी अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है।

पुरानी दिल्ली के शाहजहानाबाद इलाके में बीते सप्ताह डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। इसके अलावा पटपड़गंज जोन में भी महज पांच मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


वर्ष-2012 में तीन अक्तूबर तक डेंगू के 95 मामलों की पुष्टि हुई थी। वर्ष-2012 में चिकनगुनिया के छह मामले आए और इस साल भी इसके अभी तक इतने ही मामले आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें