नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहा है। नए और पुराने बैच के छात्रों की 16 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस संबंध में जामिया ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पहला मिड सेमेस्टर 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। जामिया के स्थापना दिवस संबंधी गतिविधियां 29 अक्तूबर से लेकर एक नवंबर तक होंगी। परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर को समाप्त हो जाएंगी। उसके बाद 12 जनवरी 2027 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा, फिर 13 जनवरी से ईवन सेमेस्टर शुरू होगा। जिसकी परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई को समाप्त होंगी। ब्यूरो