फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत

Thu, 29 Jun 2023 07:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों से बिना बरसे विदा हो रहे बादल आखिरकार गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बरस ही गये। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह तेज हवा के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि दो जुलाई तक हल्की बारिश के ही आसार हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली में मानसून समय से पहले ही पहुंच गया था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि मानसून की बारिश जारी रहेगी, लेकिन दिल्ली में बारिश के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दो से तीन इलाकों में हल्की बारिश तो कुछ इलाकों में धूप निकल रही है। लोगो को तेज बारिश का इंतजार है।


मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में औसत बारिश 000.1 मिमी दर्ज की गई, जबकि पालम में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 013.8 मिमी बारिश, आयानगर में 024.6 मिमी व नजफगढ़ में 002.0 मिमी बारिश हुई। बाकी इलाके बारिश के लिए तरसते रहे। 
विज्ञापन


दिल्ली में एक जून से अब तक मानक केंद्र सफदरजंग में 79.5 मिमी बारिश हो चुकी है। विभाग ने बृहस्पतिवार को भी आंशिक बादल रहने व हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें