फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैंसी हत्याकांड: शव ठिकाने लगाने के बाद लॉज में खड़ी कर दी थी कार

Sat, 30 Nov 2019 01:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
nancy - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनकपुरी निवासी नैंसी की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और शव को ठिकाने लगाने के दौरान इस्तेमाल की गई कार पुलिस ने डाबड़ी से बरामद कर ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल से पूछताछ के बाद इनकी बरामदगी की है।

विज्ञापन


पूछताछ में साहिल ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने के बाद उन लोगों ने जनकपुरी के सी-1 ब्लॉक व डाबड़ी के बीच स्थित सीतापुरी में एक लॉज में कमरा किराये पर लिया और कार वहीं खड़ी कर दी। पुलिस ने निशानदेही पर कार बरामद कर ली, जिसमें पुलिस को पिस्टल भी मिल गई।

फोन में नैंसी के आपत्तिजनक फोटो मिले
पूछताछ में साहिल ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले दो साल तक वह नैंसी के साथ सहमति संबंध में रहा। इस दौरान नैंसी ने उसे अपने दोस्तों के बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन वह लगातार फोन पर बातें करती रहती थी। एक बार साहिल के हाथ उसका फोन लग गया जिसमें उसने नैंसी के कई आपत्तिजनक फोटो देखे। उसे लगा कि नैंसी उसके साथ विश्वासघात कर रही है।
विज्ञापन


साहिल का शक गहराता चला गया। नैंसी के घर से कई दिन तक गायब रहने से भी साहिल के शक को बल मिलता था। नैंसी अक्सर साहिल से रुपये मांगने लगी। खर्च बढ़ा, लेकिन आमदनी कम होती चली गई।

साहिल का पुरानी कारों का कारोबार भी ठीक नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। साहिल ने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान नैंसी उसे दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देती रहती थी, जिससे वह काफी तंग आ चुका था।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
नैंसी के परिवार वालों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नैंसी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उस पर दबाव बनाया जाता था कि वह मायके से मोटी रकम लेकर आए, जिससे साहिल दूसरा कारोबार शुरू करे। उन्होंने ससुराल वालों पर नैंसी के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि जब नैंसी का फोन बंद आ रहा था तो साहिल के परिवार वालों से बात की। तब उन्होंने कहा कि दोनों घर से नकदी व जेवरात लेकर भाग गए हैं। वहीं उनके रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों घूमने के लिए फ्रांस गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें