एमसीडी चुनाव के लिए सभी 12 जोनों में नियुक्त नोडल अधिकारियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। एमसीडी ने सोमवार को इसकी जानकारी साझा की है। सभी अतिरिक्त आयुक्तों को अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं उप शिक्षा निदेशकों को उनके क्षेत्र के उप नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही कई अन्य अधिकारियों की भी चुनाव में जिम्मेदारी तय की गई है।
दक्षिणी जोन के अतिरिक्त आयुक्त राजी आलम खान, मध्य जोन के अतिरिक्त आयुक्त आदित्य कुमार, पश्चिमी जोन के अतिरिक्त आयुक्त मनीष, नजफगढ़ जोन के अतिरिक्त आयुक्त अनिल कुमार, सिविल लाइन जोन के अतिरिक्त आयुक्त साकेत कृष्ण, सिटी एसपी जोन के अतिरिक्त आयुक्त संजीव कुमार, करोल बाग जोन के अतिरिक्त आयुक्त योगेश ढींगरा, रोहिणी जोन के अतिरिक्त आयुक्त अमिताभ श्रीवास्तव, नरेला जोन के अतिरिक्त उपायुक्त राजेश कटारिया, केशवपुरम जोन के अतिरिक्त आयुक्त के पी सिंह, शाहदरा दक्षिणी जोन के अतिरिक्त आयुक्त रुबल सिंह और शाहदरा उत्तरी जोन के अतिरिक्त आयुक्त गौरी शंकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।