राजस्थान के युवा उद्योगपति नमन पचौरी भारतीय उद्योग जगत में बड़ी तेजी से सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उन्होंने यह परिणाम अपने क्षेत्र में लगातार कड़ी मेहनत और लगन के बूते हासिल किया है। इतना ही नहीं बल्कि वह अपनी इस सफलता के माध्यम से दूसरे जरूरतमंदों के जीवन को भी सफल बनाने का अधक प्रयास कर रहे हैं।
पचौरी न केवल अपनी सफलता के लिए काम करते हैं, बल्कि दूसरों की के जीवन में सकारात्मक बदलाव और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्हें उद्योग जगत में उद्यमी न केवल एक युवा उद्यमी के तौर पर मान रहे हैं बल्कि उनकी पहचान व्यवसाय में एक उत्कृष्टता और उच्च प्रदर्शन वाले व्यक्ति के तौर पर हो गई है।
नमन पचौरी '7 हॉर्सेस' नामक व्यापारिक साम्राज्य के मालिक हैं। इसकी सफलता से उन्हें व्यापार जगत में एक अलग पहचान मिली है। वह लोगों के लिए न सिर्फ अपनी महंगी लाइफस्टाइल के कारण एक प्रेरणादायक हैं बल्कि वह ऐसे हजारों युवाओं के लिए भी प्रेरणा के स्त्रोत हैं जो युवा अपने दम पर कुछ बड़ा करने का सपना देखता है। आमतौर पर सफलता हासिल करने के बाद कोई भी उद्योगपति समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन उस तरह से नहीं कर पाता है जैसा कि हमारे समाज के लोग उनसे उम्मीद करते हैं लेकिन पचौरी अपनी सफलता के साथ साथ इस पर भी खासा ध्यान देते हैं कि समाज के निचले तबके के जीवन में कैसे सकारात्मक बदलाव लाया जाए और उसकी बेहतरी के लिए क्या परिवर्तन करने चाहिए?
पचौरी समाज से खुद को जोड़े रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। उन्हें उनके सामाजिक कार्यों को लेकर कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। वह एक गैर सरकारी संगठन श्री सुनील सागर यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और
साथ ही साथ जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। इस सबके जरिए वह युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
श्री सुनील सागर यूथ एसोसिएशन संस्था के जरिए पचौरी उन छात्रों की आर्थिक मदद करते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं लेकिन पढ़ाई में काफी होशियार हैं। वह ऐसे छात्रों को विदेश में शिक्षा हासिल कराने में भी मदद करते हैं। उनका पर्यावरण से प्रेम भी किसी से छुपा हुआ नहीं है। वह जल्द ही हजारों पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं।
हाल ही में वह तब सुर्खियों में आए थे जब केरल बाढ़ से बुरी तरह से ग्रस्त था। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काफी बड़ा आर्थिक दान किया था। साथ ही उन्होंने वादा किया था कि वह सभी पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। उनके इन प्रयासों की वजह से कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी जमकर तारीफ की थी।
निकट भविष्य में उनकी योजना है कि वह अपने व्यवसाय में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। पचौरी अपने व्यवसायों जैसे मार्बल और हैंडीक्राफ्ट वस्तुओं के निर्यात, परिधान व्यवसाय, जयपुर में 5-स्टार रिसॉर्ट और अन्य कारखानों में बड़े पैमाने निवेश करेंगे।