फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : हिमाचल के नालागढ़ शाही परिवार की बेटी नैना ने थामा आप का दामन

Mon, 18 Jul 2022 04:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और संदीप पाठक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। 
विज्ञापन
केजरीवाल के साथ नैना छौजार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ शाही परिवार की बेटी नैना छौजार ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी दिल्ली-पंजाब जैसी सरकार और अच्छे स्कूल व अस्पताल मिलने चाहिए। 

विज्ञापन


आप में शामिल होने के बाद नालागढ़ ब्लॉक समिति की पूर्व अध्यक्ष नैना छौजार ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल और पार्टी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर आप में शामिल हुई है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से पूरा देश प्रभावित है। हिमाचल प्रदेश की जनता एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें