मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने धन संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मुस्लिम समाज भी आगे आ रहा है। सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए दिल्ली का मुस्लिम समाज सहयोग कर रहा रहा है। दिल्ली के हरियाणा भवन में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पर सहयोग राशि देने के लिए कई मुस्लिम आगे आए हैं।
इनमें जामिया, हमदर्द, जामिया मिलिया इस्लामिया, जेएनयू, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई संगठनों के लोगों ने सहयोग राशि दी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली के हरियाणा भवन में मुसलमानों के धन संग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिमों ने स्वयं सेवक संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार को सहयोग राशि सौंपी। इस मौके पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण सामाजिकता और समरसता के पहलुओं का समावेश है।
कहा कि भारत की खास पहचान उसकी एकता, अखंडता, तहजीब और भाईचारे में है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देश का मुस्लिम समाज भी एक भारत सशक्त भारत के लिए प्रतिबद्ध है।