फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्कॉर्पियो सवार प्रॉपर्टी डीलर पर बरसाईं गोलियां, मौत

Fri, 21 Feb 2020 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अंचिल, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहिणी जिले के कंझावला में बुधवार रात दो कार सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो सवार प्रॉपर्टी डीलर पर 50 गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त अंचिल ठाकुर (28) के रूप में हुई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 30 गोलियां अंचिल के सिर, हाथ, सीने और पेट में लगीं। वारदात के बाद सभी आठ बदमाश हरियाणा की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वारदात स्थल पर पुलिस को 50 खोखे बरामद हुए। जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि गैंगवार में दीपक तितर गिरोह पर हत्या करने की आशंका जताई गई है।

परिजनों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो शार्प शूटरों की पहचान की गई है। उनकी तलाश में दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा में छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अंचिल परिवार के साथ रोहिणी जिले के कराला गांव में रहता था। परिवार में पत्नी सपना, डेढ़ साल की बेटी, पिता राजबीर ठाकुर, मां और भाई सचिन ठाकुर हैं। ढाई साल पहले अंचिल की शादी हुई थी। वह प्रॉपर्टी डीलर था।

पुलिस के मुताबिक, गांव के ही एक युवक को गोली मारने के बाद अंचिल अप्रैल 2019 में हत्या के प्रयास में जेल गया था। तीन माह पहले ही वह जेल से बाहर आया। बुधवार रात अंचिल स्कॉर्पियो गाड़ी से जोंटी गांव किसी से मिलकर लौट रहा था।

इस बीच रात करीब 8.30 बजे कंझावला चौक के नजदीक उसकी गाड़ी को दो कार सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया। इससे पहले की अंचिल कुछ समझ पाता, बदमाशों ने बेहद नजदीक से गोलियां बरसा दीं।

ताबड़तोड़ 50 गोलियां चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अंचिल की गाड़ी में ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर संजय गांधी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि कार सवार आठ बदमाशों में से दो की पहचान कर ली गई है।

दोनों दीपक तितर गैंग के बदमाश है। उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंचिल का शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें