ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित ब्लू डायमंड स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के विकल्स मेट्रो विहार निवासी अरुण कुमार का बेटा हितेंद्र राजपूत 20 जुलाई को बाइक से सादौपुर की झाल स्थित मार्केट में सामान लेने के लिए गया था। जीटी रोड पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।