फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के 40 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी दान कर चुके हैं प्लाज्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद एम्स के 40 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी अब तक प्लाज्मा दान कर चुके हैं। अस्पताल के प्लाज्मा डोनेशन ग्रुप के संचालक कनिष्क यादव ने बताया कि एक व्हॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोगों को प्लाज्मा दान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जो भी स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्पताल आता है, उसे कोरोना पीड़ितों की सहायता करने के लिए जागरूक किया जाता है। उन्हें प्लाज्मा दान के महत्व के विषय में जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन

कनिष्क यादव ने बताया कि अस्पताल के कई स्वास्थ्य कर्मी इस ग्रुप से जुडे़ हैं। जैसे ही उन्हें जानकारी मिलती है कि किसी अस्पताल में भर्ती मरीज को प्लाज्मा की आवश्यकता है, वह तुरंत वहां पहुंच जाते हैं। अब तक 40 से ज्यादा हेल्थ वर्कर प्लाज्मा दान कर चुके हैं। इनमें सफाई कर्मियों से लेकर डॉक्टर और नर्सिंग अधिकारी शामिल हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अंजान व्यक्ति को भी प्लाज्मा दान कर उसकी जान बचाई है। उन्होंने कहा कि एम्स पहला ऐसा अस्पताल है जहां इतनी संख्या में लोगों ने प्लाज्मा दान किया है। कनिष्क ने कहा कि अस्पतालों के लिए कई स्वास्थ्य कर्मी आईएलबीएस और एलएनजेपी के प्लाज्मा बैंक में भी दान करके आ चुके हैं।
विज्ञापन

600 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी हो चुके हैं संक्रमित
एम्स प्रशासन के मुताबिक, अब तक 600 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। हालांकि इनमें आधे ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें