फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसो रे मेघा : दिल्ली में आज दस्तक दे सकता है मानसून, 18 साल में सबसे देरी से आएगा

Sat, 10 Jul 2021 12:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में धीमी गति से बढ़ रहे दक्षिण पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के शेष इलाकों में पहुंचने के आसार हैं। 
विज्ञापन
काले बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के मौसम में लू के थपेड़े झेल रहे दिल्ली-एनसीआर वासियों का मानसून को लेकर इंतजार आज खत्म हो सकता है। आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली में दस्तक देने की उम्मीद है। यदि शनिवार को मानसून दिल्ली में दस्तक दे देता है तो पिछले 18 सालों में यह सबसे देरी से दस्तक देने वाला मानसून होगा। इससे पहले 19 जुलाई 2002 को मानसून आया था। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में धीमी गति से बढ़ रहे दक्षिण पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के शेष इलाकों में पहुंचने के आसार हैं। इसके तहत अगले पांच से छह दिनों तक दिल्ली में हल्की से लेकर मध्यम स्तर तक बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, दिल्ली में सात जुलाई 2012 को मानसून ने दस्तक दी थी। इससे पहले नौ जुलाई 2006, 19 जुलाई 2002 व 26 जुलाई 1987 को मानसून पहुंचा था। 
विज्ञापन


केरल में दो दिन देरी से पहुंचने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ते हुए पूर्वी, मध्य व उत्तर-पश्चिम भारत को सात से 10 दिन पहले ही कवर कर लिया था। लेकिन, इसके बाद मौसमी परिस्थितियों के अनुकूल न होने की वजह से देश के बाकी हिस्सों में धीमी गति से बढ़ रहा था। अब मानसून दिल्ली में तय समय से 13 दिन देरी से पहुंच रहा है। इससे पहले मौसम विभाग ने गत 15 जून तक दिल्ली में मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी। आमतौर पर दिल्ली में 27 जून तक मानसून पहुंच जाता है।  

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 38.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 8.8 मिमी बारिश हुई है। दूसरी ओर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भी पारा 40 से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक बारिश जारी रहेगी और अधिकतम पारा 34 तक पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें