फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बंदर ने किया मेट्रो में सफर, यात्री की बगल में बैठकर शीशे से देखता रहा बाहर का नजारा

Sun, 20 Jun 2021 08:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर को घूमते हुए दिखाया दिया है। ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कम्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है।
 
विज्ञापन
monkey inside Delhi Metro - फोटो : ट्वीटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में शनिवार को एक गजब नजारा दिखाई दिया। दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बंदर आ गया। जिसे देख लोग हैरान रह गए। कुछ यात्री डर भी गए। यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर घूमते हुए दिखाई दे रहा है। ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कम्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है।

बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। वायरल वीडियो में बंदर मेट्रो के अंदर एक यात्री की बगल में बैठ जाता है। यह बंदर कभी उस यात्री के हाथ को पकड़ता है तो कभी शीशे से बाहर को झांकता है। 
विज्ञापन





वीडियो में एक व्यक्ति यमुना बैंक स्टेशन कह रहा है। जो दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर पड़ता है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) इस घटना की पुष्टि नहीं कर रहा है।

वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस वीडियो को मेट्रो के अंदर सफर कर रहे किसी यात्री ने बनाया है और फिर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एक यूजर्स ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा-एक बंदर मेट्रो के अंदर, दिल्ली मेट्रो के अंदर बंदर के लिए मुफ्त सवारी। मास्क की जरूरत नहीं। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें