फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: चिड़ियाघर में बाड़े से निकला बंदर, कर्मी और आगंतुक पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी का आरोप-बाड़े का लॉकिंग सिस्टम खराब था
विज्ञापन

बोनट मकाक प्रजाति के बंदर ने दिसंबर 2025 में भी एक कर्मी पर हमला किया था

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चिड़ियाघर में सोमवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब बाड़े से एक बंदर बाहर निकल गया। बंदर ने एक कर्मचारी व एक दर्शक पर हमला कर दिया। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की उंगली कट गई एवं उसके दोनों पैरों पर गहरे घाव हो गए, जबकि दर्शक की जांघ पर बंदर ने काटा। इसी बंदर ने दिसंबर 2025 में भी एक कर्मी पर हमला किया था, जिससे उसे चोटें आई थीं।
यह घटना सोमवार सुबह हुई, जब देखभाल कर्मी आलोक गैलरी में गए। यह जगह जानवरों के बाड़ों के बाहर होती है तथा इसका इस्तेमाल देखभाल कर्मी और चिड़ियाघर के दूसरे कर्मचारी करते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात बोनट मकाक प्रजाति का बंदर अपने बाड़े से बाहर निकल आया। बताया जा रहा है कि बाड़े का गेट ठीक से बंद नहीं किया गया था। ऐसे में वह गैलरी में घुस गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी आलोक ने बताया कि जब मैं गैलरी में गया तो बंदर पहले से ही वहां मौजूद था। इससे पहले कि मैं कुछ कर पाता या किसी को बुला पाता, उसने हमला कर दिया। बाद में बंदर ने एक आगंतुक पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

यह बंदर आम तौर पर दक्षिण भारत में पाया जाता है। वह अपनी फुर्ती और जोरदार तरीके से काटने के लिए जाना जाता है। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि बाड़े का लॉकिंग सिस्टम खराब था और उसे ठीक से बंद नहीं किया जा सका, जिससे बंदर भाग निकला। आरोप है कि जानवरों के बाड़े के प्रभारी जानवरों की देखरेख के लिए नियमित रूप से वहां नहीं जाते हैं। हमले के समय वहां कोई रेंज अधिकारी नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें