फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महिलाओं के लिए आधुनिक फर्टिलिटी और हेल्थकेयर सेंटर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में महिलाओं की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संपूर्ण हेल्थ एन्क्लेव (शी) नाम से नया हेल्थकेयर सेंटर शुरू किया गया है। यहां महिलाओं को फर्टिलिटी उपचार, प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप और वेलनेस से जुड़ी कई आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। सेंटर का उद्घाटन नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने किया। मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय, भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा सहित कई डॉक्टर, स्वास्थ्य विशेषज्ञ और अन्य लोग मौजूद रहे। सेंटर की स्थापना करने वाली डॉ. सुतापा सेन और डॉ. प्रतीम सेनगुप्ता ने कहा महिलाओं को केवल इलाज ही नहीं, बल्कि भरोसेमंद, पारदर्शी और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं देना भी उनका उद्देश्य है। शी दिल्ली में आईवीएफ, आईसीएसआई, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन, एडवांस एम्ब्रियोलॉजी लैब, जेनेटिक काउंसलिंग, फीटल मेडिसिन और स्त्री रोग से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आने वाले समय में सेंटर प्रिवेंटिव हेल्थकेयर और वेलनेस कार्यक्रमों का भी विस्तार करेगा। साथ ही, युवा डॉक्टरों और एम्ब्रियोलॉजिस्ट के प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि देश में फर्टिलिटी विशेषज्ञों की संख्या बढ़ाई जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें