फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोनिया विहार थाना पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में किया था गिरफ्तार, संतरी को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार थाने में शनिवार दोपहर पुलिस कस्टडी से एक बदमाश फरार हो गया। जब तक पुलिस टीम को इसकी भनक लगी तब तक काफी देर हो चुकी थी। थाने की कई टीमों को बदमाश की तलाश में भेजा गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया, लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं मिला।
शाम होते-होते बदमाश के फरार होने की भनक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लग गई। फौरन पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे। सोनिया विहार थाने में फिलहाल कोई लॉकअप नहीं है। संतरी की निगरानी में बदमाश को रखकर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान वह गायब हो गया।
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि सोनिया विहार थाने में बदमाश के फरार होने के लिए एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी लालू (23) की तलाश में कई टीमों का गठन कर उसकी तलाश में टीमों को भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोनिया विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 23 वर्षीय लालू ने एक राहगीर से मोबाइल फोन झपट लिया था। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को पकड़ लिया। शनिवार को उसे अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने थाने में तैनात संतरी को अपनी बातों में उलझाया और मौका मिलते ही थाने से फरार हो गया।
सोनिया विहार थाने की पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों को खजूरी थाने के लॉकअप में रखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें