फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का नया तरीका: Delhi-NCR से लूटे साढ़े चार करोड़ के मोबाइल, कोरियर से भेजते थे बाहर; ऐसे चलाते थे नेटवर्क

Sat, 23 Sep 2023 07:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिण-पूर्व जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने तीन को दबोच लिया है। करीब 25 लाख कीमत के 112 मोबाइल बरामद हुए हैं। बीते एक साल में 4.50 करोड़ कीमत के 2240 मोबाइल विदेश भेजे हैं। पुलिस ने मोबाइल भेजने वाली चेन के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर से चोरी किए और लूटे गए मोबाइल फोन कोरियर के जरिये पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश भेजे जा रहे थे। दक्षिण-पूर्व जिला के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने इस गोरखधंधे का राजफाश करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकील अहमद (25), नवाब शरीफ (25) और साबिर सरदार (26) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 लाख की कीमत के 112 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने महज एक साल के भीतर करीब 4.50 करोड़ के 2240 मोबाइल फोन कोरियर कंपनी के जरिये विदेश भेज दिए। पकड़े गए दो आरोपी मोबाइल रिपेयरिंग शॉप और तीसरा आरोपी डोकोमेंटेशन शॉप चलाता है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि राजधानी में मोबाइल फोन चोरी, लूट और झपटमारी की बहुत वारदातें हो रही हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए जिले के एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड को जांच में लगाया गया। छानबीन के दौरान 19 सितंबर को टीम को सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल का जैतपुर इलाके में सौदा होने वाला है।
फौरन मौके पर जाल बिछाकर अकील अहमद और नवाब शरीफ को दबोच लिया। इनके पास से कुल 112 मोबाइल फोन बरामहहुए। छानबीन की गई तो पुलिस ने नौ मोबाइल फोन को अलग-अलग केसों से लिंक कर लिया। बाकी फोन दिल्ली-एनसीआर से चोरी या लूटे गए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मोबाइल को पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की बात बताई।

दोनों के खुलासे के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी साबिर सरदार को बोनगांव, पश्चिम बंगाल से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान साबिर सरदार ने कई खुलासे किए। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस कई अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे बांग्लादेश भेजे जाते हैं मोबाइल फोन
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अकील और नवाब दिल्ली में मोबाइल के रिसीवर हैं। दोनों 14-14 मोबाइल के पैकेट बनाकर कोरियर के जरिये कोलकाता भेजते थे। पिछले एक साल के भीतर 160 पैकेट यह भेज चुके हैं। कोलकाता में पैकेट साबिर सरदार और श्यामल रुद्र नामक व्यक्ति को मिलते हैं।

बाद में इनको जानकीनाथ नामक व्यक्ति के पास भेज दिया था। जानकी इनको सद्दाम नामक व्यक्ति की मदद से बांग्लादेश भेजने का काम करता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से वारदात को अंजाम दे रहे थे। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें