फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सिंघु बॉर्डर से ड्यूटी कर लौट रहे सिपाही को बदमाशों ने लूटा, मामला दर्ज

Tue, 20 Jul 2021 01:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीड़ित सिपाही की पहचान राजनगर पालम निवासी मनराज के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की पांचवीं बटालियन में कार्यरत है। इन दिनों उसकी तैनाती सिंघु बॉर्डर पर है। जहां किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 17 जुलाई की रात मनराज ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहा था। 
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सिंघु बॉर्डर से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को बदमाशों ने विकासपुरी में लूट लिया। तीन बदमाश उसकी बाइक छीन कर फरार हो गए। सिपाही की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन

पीड़ित सिपाही की पहचान राजनगर पालम निवासी मनराज के रूप में हुई है। वह दिल्ली पुलिस की पांचवीं बटालियन में कार्यरत है। इन दिनों उसकी तैनाती सिंघु बॉर्डर पर है। जहां किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 17 जुलाई की रात मनराज ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहा था। 

जब वह एलीवेटेड रोड होते हुए पीरागढ़ी से जनकपुरी की ओर जा रहा था। शाहपुरा के पास एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक ली। बदमाशों ने उसे चाकू मारने की धमकी दी। सिपाही अपनी बाइक को छोड़कर थोड़ी दूर जाकर खड़ा हो गया। उसके बाद एक बदमाश उसकी बाइक को स्टार्ट कर वहां से फरार हो गए। सिपाही ने तुरंत घटना की जानकारी पीसीआर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची विकासपुरी थाना पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सिपाही के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें