फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में किडनैपिंग: बंदूक दिखाकर स्क्रैप कारोबारी को किया अगवा, घंटों कार में घुमाया; हवा में की फायरिंग

Sat, 07 Feb 2026 07:51 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

नई दिल्ली के प्रेम नगर में स्क्रैप कारोबारी मोहम्मद ईशान का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया। बदमाशों ने उन्हें घंटों कार में घुमाया और हवाई फायरिंग की। बाद में जान से मारने की धमकी देकर उतारकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में बंदूक की नोक पर बदमाशों ने एक स्क्रैप कारोबारी का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने कारोबारी को घंटों कार में घुमाया और कई बार हवाई फायरिंग भी की। बाद में बदमाश कारोबारी को कार से उतारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़ित को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। मोहम्मद ईशान (30 वर्ष) सपरिवार सेक्टर-26 रोहिणी में रहते हैं।

इनका फरीदाबाद में एल्युमिनियम स्क्रैप का कारोबार है। दो फरवरी की रात करीब 10:30 बजे वह ब्रेजा कार से घर आ रहे थे। तभी अचानक कुछ लड़के उनकी गाड़ी के पास आए। वे नीचे उतरे तो पांच लड़कों ने उन्हें पीछे की सीट पर बैठा लिया और कार लेकर चल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें