फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रेड पर ले जा रहे बदमाश ने पिस्टल छीनकर कर दी फायरिंग, घायल सिपाही ने गोली मारकर किया काबू, दोनों जख्मी

Wed, 14 Jul 2021 07:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

घायल हवलदार जसविंदर और बदमाश सुमित उर्फ बंगा उर्फ बग्गा (27) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सुमित को छुट्टी दे दी गई, जबकि जसविंदर का इलाज जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमन विहार इलाके में रेड पर ले जा रहे बदमाश ने सिपाही की सर्विस पिस्टल छीनकर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। हमले में एक हवलदार जांघ में गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल होने के बाद भी हवलदार ने सर्विस पिस्टल से बदमाश पर गोली चला दी। बदमाश की टांग में गोली लगी। बाद में उसे काबू कर लिया गया।

विज्ञापन


घायल हवलदार जसविंदर और बदमाश सुमित उर्फ बंगा उर्फ बग्गा (27) को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद सुमित को छुट्टी दे दी गई, जबकि जसविंदर का इलाज जारी है। पुलिस ने मंगलवार को ही सुमित को झपटमारी के मामले में तमंचे के साथ गिरफ्तार किया था। सुमित के खिलाफ लूटपाट, झपटमारी, चोरी और अवैध हथियार के 53 मामले दर्ज हैं। अमन विहार थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि मंगलवार रात को एक सूचना के बाद अमन विहार थाना पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-20 से चोरी की बाइक व तमंचे के साथ सुमित को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह 53 वारदातों में शामिल रहा है। बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से एक टूटी हुई सोने की चेन भी बरामद हुई। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चेन उसने अपने साथी रोहित उर्फ पापो के साथ मिलकर सोमवार को बुध विहार इलाके से झपटी थी। अवैध तमंचा भी सुमित को रोहित ने उपलब्ध करवाया था। सुमित ने बताया कि रोहित राजीव नगर विस्तार, बेगमपुर में रहता है। फौरन एक टीम का गठन किया गया। 

बुधवार तड़के टीम सुमित को लेकर रोहित के घर छापेमारी के लिए निकली। इस बीच रोहिणी सेक्टर-37 के पास पहुंचने पर आरोपी ने लघुशंका के लिए पुलिसकर्मियों से कहा। गाड़ी रोककर सुमित पेशाब करने लगा। इस दौरान सिपाही प्रमोद उसके पास ही मौजूद था। अचानक सुमित ने प्रमोद की सर्विस पिस्टल छीन ली।

इसके बाद उसने पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली हवलदार जसविंदर की जांघ में लगी। लेकिन इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सर्विस पिस्टल से सुमित की टांग में गोली मार दी। बाद में बाकी पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। 

जसविंदर और सुमित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मौके पर बेगमपुर थाना पुलिस पहुंची। आरोपी सुमित के खिलाफ बेगमपुर में हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें