फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बेगमपुर में दिल्ली पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे 17 साल के आर्यन की बृहस्पतिवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रोहिणी सेक्टर-23 के पास सड़क किनारे लहूलुहान हालत में उसका शव मिला। आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के पुलिस को सड़क किनारे एक युवक के जख्मी हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्यन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि वह किराड़ी के प्रताप विहार में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पिता नीटू पाल, मां और तीन भाई हैं। आर्यन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह रोज दौड़ लगाने के लिए रोहिणी सेक्टर-23 जाता था। बृहस्पतिवार को भी वह घर से इसी सिलसिले में निकला था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें