फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पटाखे फोड़ने के विवाद में नाबालिग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिवाली की खुशियों के बीच मध्य जिले के आनंद पर्वत इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बलजीत नगर की पंजाबी बस्ती में दो नाबालिगों के बीच शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक नाबालिग के पिता ने दूसरे नाबालिग पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया है। गिरफ्तार बालिग आरोपी की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर विवाद और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें