मारपीट का बदला लेने के लिए नाबालिग की हत्या
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी में इलाके में नाबालिग की हत्या मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले एक नाबालिग को पकड़ लिया है। उससे एक पिस्टल और खोखा बरामद हुआ है। जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि परिजनों ने तीन दिन पहले विशाल की कुछ लड़कों से मारपीट की बात कही थी। थाना प्रभारी विशेष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर 17 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया। उसने एक साथी के संग वारदात की बात कही। आरोपी ने बताया कि विशाल अक्सर उसकी पिटाई करता था। दो दिन पहले भी उसने पिटाई कर दी थी। इसका बदला लेने के लिए उसने साजिश रची थी।