फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते आठ सालों में 14 जून रहा सबसे गर्म दिन, दिन भर लू के थपेड़ों ने किया परेशान

Sat, 15 Jun 2019 01:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गर्मी से बचने के लिए अपना मुंह ढकती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिन की मामूली राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने फिर से अपने तेवर कड़े कर लिए। शुक्रवार को कुछ इलाकों में तापमान 44 और 45 डिग्री के पार जा पहुंचा। इस कारण बीते आठ सालों में 14 जून का दिन सबसे गर्म रहा। तेज धूप और दिन भर लू के थपेड़ों ने लोगों को खूब परेशान किया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन


दिल्ली में सबसे गर्म इलाका पालम रहा। पालम केंद्र पर सर्वाधिक तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रिज केंद्र पर 44.8, आयानगर में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भीषण गर्मी रहने की संभावना जताई थी। सुबह से ही तेज धूप ने भीषण गर्मी का अहसास करा दिया था। धूप के साथ गर्म हवाओं ने लू का रूप ले लिया और लोगों के पसीने छुड़ा दिए। सप्ताह की शुरुआत में गर्मी ने रिकॉर्ड बनाया था। जब पालम केंद्र पर तापमान 48 डिग्री जा पहुंचा था। वहीं मंगलवार को भी तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवात की स्थिति बनने और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शनिवार रात से मौसम करवट ले सकता है। शनिवार रात में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक रह सकता है। रविवार शाम में आंधी चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है और सोमवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार को भी लगभग ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते आठ सालों में 14 जून का अधिकतम तापमान
2018            41.0 डिग्री
2017            42.0 डिग्री
2016            41.0 डिग्री
2015            40.0 डिग्री
2014            36.0 डिग्री
2013            33.0 डिग्री
2012            41.0 डिग्री
2011            39.0 डिग्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें