फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एफसीआरए पंजीकरण रद्द करने का गृह मंत्रालय का आदेश निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत एक एनजीओ का पंजीकरण रद्द करने के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि सरकार जिन सुरक्षा इनपुट के आधार पर किसी संस्था के खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई करती है, उन्हें पूरी तरह गोपनीय बताकर अदालत से भी नहीं छिपाया जा सकता। इनपुट के आधार पर पंजीकरण रद्द करने जैसी गंभीर कार्रवाई की गई है तो उससे संबंधित कुछ सामग्री अदालत के सामने भी रखनी होगी। न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की पीठ ने सोशियो-लीगल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एसएलआईसी) का एफसीआरए पंजीकरण रद्द करने के गृह मंत्रालय के आदेश को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि पंजीकरण रद्द करने का आदेश गलत धारणाओं पर आधारित, कानूनी रूप से अस्थिर और अवैध है। इसके प्रभाव और कठोरता को देखते हुए यह कार्रवाई असंगत और जरूरत से ज्यादा कठोर भी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें