फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: संविधान की रक्षा को एकजुट होंगे देशभर के लेखक-कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। संविधान, लोकतंत्र और भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए देशभर के लेखक, कवि, कलाकार और संस्कृतिकर्मी एकजुट होंगे। इसके लिए 28 नवंबर को नई दिल्ली के जवाहर भवन में ‘हम भारत के लोग’ नाम से एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस पहल की शुरुआत 45 लेखकों और कलाकारों की अपील से हुई थी, जिसे अब तक 500 से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कवि अशोक वाजपेयी ने कहा कि आज संविधान के साथ संस्कृति और आजादी पर भी हमले हो रहे हैं। लोगों की अभिव्यक्ति और असहमति जताने की आजादी पर दबाव बढ़ रहा है। वहीं, प्रो. अपूर्वानंद और सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने भी कलाकारों और लेखकों की एकजुटता को जरूरी बताया। सम्मेलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए रचनाकार और कलाकार मौजूदा हालात पर चर्चा करेंगे। साथ ही संविधान, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक साझा घोषणा-पत्र भी जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें